करनडीह में पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर शुरू किया ट्रैफिक सिग्नल, हज़ारों लोगों को जाम से मिलेगी निजात
श्री दर्पण न्यूज़,जमशेदपुर: पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक संजीव सरदार द्वारा लाइट सिग्नल का स्विच ऑन कर किया गया।

यह बहुप्रतीक्षित मांग पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के निरंतर और सार्थक प्रयासों से पूरी हो सकी है। ट्रैफिक सिग्नल के चालू होने से करनडीह चौक की यातायात व्यवस्था अब अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगी।
इसके पहले जिला ट्रांसपोर्ट ऑफीसर धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक सिग्नल का मुआयना किया व्यवस्था की जांच की और उसे उपयुक्त बताया।
यातायात व्यवस्था होगी सुगम रोज़ाना हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत
करनडीह क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और बार-बार लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और राहगीर लंबे समय से परेशान थे। ट्रैफिक सिग्नल के संचालन से न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इसके साथ ही आम लोगों के समय की भी बचत होगी, जिससे दैनिक आवागमन आसान होगा।
जनहित को प्राथमिकता, लोगो को सुविधा प्रदान करना मेरा मुख्य उद्देश्य : संजीव सरदार
शुभारंभ के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि करनडीह ट्रैफिक सिग्नल स्थानीय लोगों की जायज़ और लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा कर क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था देना आवश्यक था। यहाँ से हज़ारो मज़दूर रोज़ टाटा कंपनी में नौकरी को जाते है, और सैकड़ो छात्र छात्रा भी पढ़ाई करने इसी रास्ते से शहर की ओर जाते है. अब उन्हें यहाँ घंटो जाम में नहीं फसना होगा. आगे भी पोटका विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधा से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बहादुर किस्कु, जगत मार्डी, संतु कर्मकार, देवजीत मुखर्जी, नीता सरकार, मुखिया सरस्वती टुडू, मुखिया कानू मुर्मू, सरोज मंडल, दीपक पाल सहित बुद्धिजीवी वर्ग तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
