ताजा खबरेंराजनीति

महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गौरव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हैं देश की महिलाएं : पूर्णिमा साहू

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा राज्य प्रभारी सुधा झा के मार्गदर्शन में सीताराम डेरा कम्युनिटी सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर, जाने माने समाज सेवी पप्पू सिंह ,पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर की डॉ चित्रा, पूर्व झारखंड महिला आयोग अध्यक्षा कल्याणी शरण, समाजसेवी मंजू बहन, समाजसेवी पप्पू सिंह, बस्ती विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अर्जुन शर्मा एवं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सचिव मलय कुमार डे की गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पतंजलि महिला योग समिति की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशंसा की

विधायक पूर्णिमा साहू ने पतंजलि महिला योग समिति द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सभी महिला पतंजलि योग समिति के सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की l राज्य प्रभारी सुधा झा ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे बहनों को सम्मानित किया l पूर्वी सिंहभूम की महिला पतंजलि की बहनों ने अगले वर्ष तक एक हज़ार (1000) नए बहनों को सेवा कार्य में जोड़ने का संकल्प लिया l

कार्यक्रम को सफल बनाने वाली महिलाएं

कार्यक्रम को संपन्न करने में महिला पतंजलि जिला प्रभारी गौरी कर, भारत स्वाभिमान महामंत्री ललिता शर्मा, संवाद प्रभारी प्रेमलता प्रसाद, मीडिया प्रभारी ईराक्षी शामल, यज्ञ प्रभारी शांति तिवारी, शिविर प्रभारी संगीता शर्मा, पूजा पांडे, विनीता सिन्हा, आशा कुमार, करुणधारा सिंह, सुषमा लिंका, पुष्पा राव, प्रीति सिंह, रेणु कुमारी, कृष्ण कुमार एवं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सचिव मलय कुमार डे एवं उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार के साथ अन्य बहनों का योगदान रहा l

Share This News