आदर्श सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वाधन में बाल विवाह मुक्त भारत सम्मान समारोह एवं रक्षक कार्यशाला का आयोजन, विधायक सरयू राय और डीएसपी मनोज ठाकुर किए गए सम्मानित
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : आदर्श सेवा संस्थान अपने सहयोगी सामाजिक संस्थान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण सम्मान समारोह” एवं “रक्षक कार्यशाला
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए आदर्श सेवा संस्थान की संस्थापक एवं सचिव प्रभा जायसवाल ने प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण में उनके विशिष्ट योगदान के लिए विधायक सरजू राय और डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
सहयोगियों को किया जाएगा सम्मानित
संस्था का परिचय एवं कार्यक्रम का उद्देश्य को बताते हुये प्रभा जायसवाल ने कहा कि उन सभी जनप्रतिनिधि , प्रशासन एवं उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बाल विवाह रोकने मे अपना विशिष्ट सहयोग दिया है । उन्होंने बताया कि मंच में उपस्थित विशेष किशोर पुलिस पदाधिकारी सह डीएसपी मनोज ठाकुर बच्चों का मनोबल बढ़ाए एवं एवं आशीर्वचन दिये । प्रभा जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पहले कि भांति बाल विवाह कार्ड छापा कर तो नहीं किया रहा है अपितु इसका एक दूसरा रूप हो गया है जो एलोपमेंट के रूप मे उभर रहा है। चोरी- छीपे बाल विवाह को अंजाम दिया जा रहा है। इसको रोकने के लिए हम लोग जगह – जगह जागरूकता अभियान कर रहे है। प्रशासन , जनप्रतिनिधि एवं प्रेस से भी सहयोग की अपेक्षा रखते है ।
सनातन पांडे ने अब तक किए गए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की
आगे जानकारी देते हुए संस्था की ओर से सनातन पांडे ने बताया जस्ट राइट्स एवं संस्था द्वारा एक वर्ष (अप्रैल 2025 – से जून 2026 ) तक 444 बाल विवाह को , बाल विवाह होने से पूर्व ही जनप्रतिनिधि , प्रशासन एवं अविभावक के सहयोग से रोका गया । बाल तस्करी के गिरफ्त से 46 बच्चों को सुरक्षित किया गया। आकांक्षी प्रखण्ड में 1950 अति वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओ से जोड़ा गया। 50 पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं 50 ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया किया गया। धार्मिक गुरुओं के साथ 4 बैठके की गई। 3 सरवाइवर नेटवर्क बैठक किया गया। 70 विभिन्न धार्मिक स्थलों में बाल विवाह को रोकने के लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया। समुदाय के हर वर्ग को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया गया ।
सरयू राय ने भी आगे सहयोग का वायदा किया
कार्यक्रम उद्घाटन के पाश्चात्य विधायक सरयू राय ने भी अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, इसे किसी भी हल में स्वीकार नहीं किया जाएगा । उन्होनें कहा बच्चों के शिक्षा मे उनका सहयोग रहेगा एवं उनके प्रतिभा को उजागर करने हेतु बाल मेला का भी आयोजन किया जाएगा ।
लक्ष्मी दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया
संस्था से लक्खी दास ने सभी को सहृदय बाल विवाह रोकेने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया । इस कार्यक्रम में संस्था से आर॰ एन॰ चौबे , एम॰ अर्विंदा , मौसूमी पाण्डे , ऊषा गुप्ता ,गुड्डी सिंह एवं युधिष्ठिर पॉल एवं अन्य का अहम योगदान रहा ।
