मानगो इलाके में चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान, सिविल कोर्ट जमशेदपुर में 12 सितंबर 2026 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निष्पादन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के निर्देशानुसार सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गोपदेशन में मंगलवार को मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। कानूनी जागरूकता अभियान में एल ए डी सी रंजना कुमारी पांडे, पीएलवी रामकंडे मिश्रा, सुजेन दत्ता और सुदामा रजक शामिल रहे।
कई जगहों पर लोग उत्सुक रहे
इस दौरान डीएलएसए की टीम ने मानगो चौक, डिमना चौक, नया एमजीएम हॉस्पिटल के सामने चौक पर, डिमना लेक के अलावा पोस्ट ऑफिस रोड, मंदिर चौक के पास लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान काफी लोगों की मौजूदगी रही। 12 सितंबर 2026 को सिविल कोर्ट जमशेदपुर में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी गई ।
बैंक डिफाल्टर, कई तरह के मामलों का होगा निष्पादन

लोगों को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग से जुड़े मामले, बैंक ऋण, डिफॉल्टर चेक बाउंस , बाल मजदूरी और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, घरेलू हिंसा और प्रताड़ना, सड़क हादसे और उससे जुड़े मुवाजे जैसे मामलों का निष्पादन किया जायेगा, जो शुल्क रहित होगा । कई जगहों पर लोगों ने जागरूकता वश एल ए डी सी और पीएलबी रामकंडे मिश्रा से संपर्क कर विशेष जानकारी भी ली। साथ ही लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना उसके उद्देश्य और और कार्यों की जानकारी से भी अवगत कराया गया।
