ताजा खबरें

सुदिव्य कुमार सोनू का निधनः सरयू राय का सेमिनार स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान, विधायक सरजू राय में जताया शोक, सुदिव्य सोनू का जाना व्यक्तिगत क्षति

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन एवं कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के कारण यह निर्णय किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि उक्त विषय पर आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर सेमिनार का आयोजन होगा, जिसकी सूचना उचित माध्यमों से दी जाएगी।

रविवार को जैसे ही यह खबर मिली कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे, शोक की लहर फैल गई। विधायक सरयू राय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखाः श्री सुदिव्य सोनू के निधन की खबर मर्माहत करने वाली है। एक युवा, तेज-तर्रार, समझदार, वाकपटु साथी का यूं अचानक चला जाना एक ऐसा सदमा है, जिसे बर्दाश्त करना, जिससे उबर पाना मुश्किल है। सुदिव्य जी का यूं जाना न केवल राज्य सरकार और झामुमो की क्षति है बल्कि राज्य की क्षति है। मैंने तो एक सच्चा साथी और शुभचिंतक खोया है। इस क्षति की भरपायी नामुमकिन है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और हम सभी को, उनके परिजनों को, प्रशंसकों को शोक सहने की शक्ति दें। ॐ शांतिः।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *