ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न, अधिकतम 62000 और न्यूनतम 24000 रुपए मिलेंगे कर्मचारियों को
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को 16.5% बोनस दिया जाएगा। इसके अनुसार बोनस की न्यूनतम राशि 24704.00 एवं अधिकतम 62401.00 रुपए मिलेगी औसत बोनस राशि 46756.00 रुपए होगी।
प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारी ने किया हस्ताक्षर
इस समझौते पर प्रबंधन की तरफ से अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ,उपाध्यक्ष दिनकर आनंद, सेक्रेटरी अनुराग कटोरिया,एवं रिचा केडिया ने हस्ताक्षर किया, जबकि संगठन की ओर से यूनियन प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे ,डेप्युटी प्रेसिडेंट बीके डिंडा ,जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह कमेटी मेंबर पुलक मेंथी ,पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किया । कर्मचारियों ने हर्ष जाहिर करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पांडे एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी।
समय-समय पर यूनियन और प्रबंधन के बीच मीटिंग पर जोर
अध्यक्ष राकेश्वर पांडे एवं ट्यूब मेकर्स क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा के बीच यह भी वार्ता हुई कि क्लब को और आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर यूनियन प्रबंधन की मीटिंग होती रहेगी, जिससे क्लब और कर्मचारियों के विकास के रास्ते बने रहेंगे।
