बंद पूर्णतः सफल रहा : सरयू राय
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: बंद का आह्वान सफल रहा। जनता ने खुद से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। चंद गाड़ियों की आवाजाही को छोड़ दें सारी सड़कें सूनी रहीं। हम लोगों के आह्वान को जनता ने अपना आह्वान माना और स्वतःस्फूर्त तरीके से जमशेदपुर को बंद रखा। ये आम जनता की बंदी है। जिन मुद्दों को हमने जनता के समक्ष रखा था, जनता ने उन मुद्दों को अपना मुद्दा माना। जमशेदपुर में अपराध की संस्कृति लंबे समय से चली आ रही है। जो आपराधिक, शोहदे, मनबढ़ हैं, वो खुद को सुरक्षित मानते हैं। उन्हें लगता है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। अब नए पुलिस कप्तान आए हैं। देखना होगा कि ये शहर को किस तरीके से सुव्यवस्थित करते हैं। सभी अपराधियों का मन बढ़ा हुआ है। इन सभी का थानों से सांठगांठ है। आज भी वही स्थिति है।
