ताजा खबरें

स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. रूपी सोरेन के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का बिछड़ जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में संवेदना के शब्द उस दुःख को कम तो नहीं कर सकते, लेकिन शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहना और उन्हें संबल प्रदान करना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है।

दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें : बन्ना गुप्ता

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। श्राद्धकर्म के अवसर पर उपस्थित होकर बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *