ताजा खबरें

साकची के काशीडीह में ठाकुर प्यारा सिंह की तीसरी पीढ़ी अनवरत मना रही है दुर्गा पूजा

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : साकची के काशीडीह में मां दुर्गा की पूजा ठाकुर प्यार सिंह की तीसरी पीढ़ी बड़ी ही श्रद्धा, धूमधाम और भक्ति के साथ मना रही है। परंपरागत ढंग से मनाए जाने वाली यह पूजा हिंदूवादी परंपरा और वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पवित्रता और शुद्धता के साथ मनाई जाती है। अपनी परंपरा को जारी रखते हुए आज ठाकुर प्यार सिंह के पोते ठाकुर अभय सिंह पूजा का आयोजन करते हैं। अभय सिंह भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा कमेटी के अभय सिंह संरक्षक और संचालक भी हैं।

माता लोगों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि भरे : अभय सिंह

सर्वप्रथम ठाकुर प्यार सिंह ने इस पूजा की काशीडीह में शुरुआत की थी। उसके बाद से उनके पुत्र धुरंधर सिंह और वर्तमान में धुरंधर सिंह के पुत्र अभय सिंह पूजा को अनवरत जारी रखे हैं और हर साल माता की पूजा बेहतर रूप में की जा रही है । आज सप्तमी के भोग के मौके पर अभय सिंह ने शहर के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। मानव मात्र के हृदय में किसी तरह का भय ना हो सब लोग खुशी और श्रद्धा के साथ पूजा मनाएं। इसकी उन्होंने माता से कामना की। उन्होंने कहा की माता लोगों में करुणा, दया, ममता और प्रेम भर दे। जिस तरह माता असुरों का संघार करने वाली है। इस तरह लोगों में व्याप्त आसुरी प्रवृत्तियां का संघार करें। उन्हें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए । लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भरें, यही उनकी माता से कामना है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *