ताजा खबरें

गोल पहाड़ी गुरुद्वारा में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर:  गोल पहाड़ी गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर बनाया गया। इस मौके पर भाई साहब भाई मनदीप सिंह ने शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया एवं कथावाचक ज्ञानी सिंह बाबा अजीत सिंह द्वारा श्री गुरु रामदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सहित सम्मानित किए गए गणमान्य

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिय, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सिंह जिला परिषद के उपाध्यक्ष पार्षद पंकज सिन्हा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की । साथ ही सीजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में निशुल्क सेवा दे रहे डॉ अमरजीत सिंह (होम्योपैथिक) डॉक्टर हरप्रीत सिंह( यूरोलॉजिस्ट) डॉ राजेंद्र सिंह( जनरल फिजिशियन) डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी( हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर श्रीमती प्रेरणा मुखर्जी (पी एन टि) डॉ राजदीप कौर( स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ पीके साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ मुकुल पांडे( जनरल फिजिशियन) डॉक्टर सतवीर सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ )के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं पेशेंट को फ्री दवा देने की भी जानकारी दी l

धार्मिक समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी की भूमिका अहम रही

इस भवय धार्मिक समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह वरीय उपाध्यक्ष गुरु चरण सिंह टीटू कार्यकारी प्रधान चरणजीत सिंह महासचिव तजिंदर सिंह गुरविंदर सिंह मिंटू सरजीत सिंह टोनी सिंह स्वर्ण सिंह नौजवान सभा के प्रधान तरनजीत सिंह रमनदीप सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर मनजीत कौर गुरमीत कौर सोनी कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *