ताजा खबरें

जमशेदपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को शहर में एक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली। साकची के आम बागान मैदान से शुरू हुई इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्य के दिग्गज नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विपक्षी दलों पर बोला तीखा हमला

मुख्य अतिथि और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता की छटपटाहट में संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग को बदनाम कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी को विकास के मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वंशवादी राजनीति को खारिज करते हुए कहा कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटने के डर से विपक्ष एसआईआर (SIR) का विरोध कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कई नेता, विधायक रहे पदयात्रा में मौजूद

पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, विधायक सरयू राय और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई प्रमुख नेताओं ने विपक्ष के दोहरे चरित्र को बेनकाब करते हुए कहा कि देश संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा, अराजकता से नहीं। नेताजी सुभाष मैदान से शुरू होकर यह पदयात्रा जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुई।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *