ताजा खबरें

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मध्य एवं उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के पदेन अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के निर्देशानुसार और सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गोपदेशन में मंगलवार को पारसुडीह खास महल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मध्य एवं उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से एल ए डीसी योगिता कुमारी और और क्षेत्र के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने हिस्सा लिया। कानूनी जागरूकता के साथ-साथ कक्षा दसवीं के छात्रों को डीएलएसए की स्थापना, उसके कार्य, उद्देश्य और भूमिका से अवगत कराया गया।

छात्रों को कानून की बारीकियों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल शिक्षा, बाल श्रम, महिला एवं बाल संरक्षण तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी विषयों के संबंध में जागरूक किया जाए। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *