निर्भय सिंह के निधन से स्तब्ध हूँ : अमरप्रीत सिंह काले
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक एवं दुःख व्यक्त किया है। निर्भय सिंह के निधन का समाचार मिलते ही अमरप्रीत सिंह काले अभय सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
अभय सिंह के आवास पहुंचकर काले ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी संवेदना
इस अवसर पर काले ने कहा कि निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनका असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। ।
काले ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
