ताजा खबरें

डीएलएसए की टीम ने चलाया केरूवाडूंगरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीतरदाड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के निर्देशानुसार और सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी महोदय के मार्गदर्शन में केरूवाडूंगरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भीतरदाड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधि सेवा प्राधिकार की ओर से एलएडीसी योगिता कुमारी, पीएलबी(अधिकार मित्र)अरुण रजक, रामकंडेय मिश्रा,जयंतो नंदी,गोलोरिया पूर्ति,सीमा देवी,सूरज कुमार,शंकर गोराई,नीलेश कुमार,मनोज महतो,बालेश्वर दास भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य और अन्य सहायक शिक्षकों की सहयोगात्मक भूमिका रही।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस मौके पर एलएडीसी और पीएलवी की टीम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नालसा,झालसा,डालसा के गठन,उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत की स्थापना कार्य और उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया।

कानूनी पहलुओं से अवगत कराया गया

बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम अधिनियम, बाल शिक्षा, बाल हिंसा के रोकथाम व बाल संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट(स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर)आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,नशा उन्मूलन,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

कानूनी परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किया गया 

साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930,एल्डर हेल्पलाइन न. 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की गई।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *