राजनीतिEditor's Pickताजा खबरें

सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन का गवाह बना आदित्यपुर का ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम, लाल यादव के जन्मदिन पर बनाए गीत का राजेश रसिक ने लॉन्चिंग किया, आधुनिकता की म्यूजिक धुन पर उपस्थित लोग जमकर थिरके और खुशियां मनायी

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : हमेशा से विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई लड़ने वाले राष्ट्रीय जनता दल के नेता पुरेंद्र नारायण सिंह लालू प्रसाद यादव की विचारधाराओं से प्रभावित रहे हैं। कभी कोई प्रलोभन उन्हें नहीं डिगा पाया। कई ऐसे मौके आए जहां कई राजनीतिक पार्टियों ने लालच देकर सुरेंद्र नारायण सिंह पर विचारधारा बदलने का दबाव बनाया, लेकिन पुरेंन्द्र नारायण सिंह टस से मस नहीं हुए। वर्षों से लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं पुरेंद्र नारायण सिंह ने आज लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिवस पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर प्रेक्षागृह में विचारधाराओं से जुड़े लोगों के बीच उन्होंने केक काटकर लालु प्रसाद यादव के जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया।

आधुनिक युग के भीमराव अंबेडकर हैं लालू प्रसाद यादव : पुरेन्द्र

इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, पिछड़ों,दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों को जुबान दी। बोलने का अधिकार दिया। आज हम सीना तानकर समाज की अग्रिम पक्ति में बैठते हैं। लालू प्रसाद यादव की विचारधारा और उनके सिद्धांतों और प्रयासों के कारण हम मंच पर हैं। लालू प्रसाद यादव आधुनिक युग के डॉ भीमराव अंबेडकर हैं।

भूरा बाल साफ करो का नारा लालू प्रसाद यादव ने कभी नहीं दिया

उन्होंने एक बड़े ही ओज पूर्ण लहजे में रंजन प्रसाद द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें रंजन प्रसाद ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने भुरा बाल साफ करो का नारा देकर समाज को विखंडित किया। तोड़ने का प्रयास किया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुरेन्द्र नारायण ने कहा कि लालू प्रसाद यादव समाज को जोड़ने वाले इंसान रहे हैं। समाज को तोड़ने वाले नहीं। उनके विचारों को किसी ने गलत ढंग से प्रस्तुत किया है। वह कभी इस तरह की बात नहीं कह सकते हैं। मीडिया द्वारा इस तरह का नारा देकर लालू प्रसाद यादव को बदनाम करने की कोशिश की गई। यह पूरी तरह से दुष्प्रचार है। सच्चाई इसमें नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के बुजुर्ग नेता एसएन यादव, नवनियुक्त सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सकला माड्री रजद के वरिष्ठ नेता अर्जुन प्रसाद यादव सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा करार दिया। वक्ताओं ने कहा की की लाल यादव के नहीं रहने पर समाज को उनकी कमी और महत्ता समझ में आएगी। कार्यक्रम के आयोजक पुरेन्द्र नारायण सिंह ने इस मौके पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया, जिसमें शामिल लोगों ने भोजन का लुफ्त उठाया।

Share This News

One thought on “सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन का गवाह बना आदित्यपुर का ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम, लाल यादव के जन्मदिन पर बनाए गीत का राजेश रसिक ने लॉन्चिंग किया, आधुनिकता की म्यूजिक धुन पर उपस्थित लोग जमकर थिरके और खुशियां मनायी

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *