भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कैनेडी स्पेश सेंटर से भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को द वॉच पार्टी द्वारा मिशन की लाइव लॉन्चिंग के लिये चुनाजाना गर्व की बात
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : देश के लिये एक और गौरवशाली क्षण सामने है. कैनेडी स्पेश सेंटर से भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक पायलट के तौर पर कैनेडी स्पेश सेंटर अमेरिका से अंतरिक्ष स्टेशन से 11 जून को भारतीय समयानुसार 3.25 बजे उड़ान भरने वाले हैं. इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित स्कूल नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को द वॉच पार्टी द्वारा मिशन की लाइव लॉन्चिंग के लिये चुना गया है, जो निश्चित रुप से शहर के लिये गर्व की बात है. इसको लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित कर संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी गई.
प्रेसवार्ता में दी जानकारी
प्रिंसिपल परमिता रॉयचौधरी, ट्र. अविजीत एम, मंजू वी. ट्र. सुजाता एस., ट्र. मीना एस. और ट्र. सुभाष बनर्जी की कोर टीम ने बताया कि शहर के लिए गर्व की बात है कि हमें मिशन की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए ‘द वॉच पार्टी’ आयोजित करने के लिए चुना गया है। नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने नासा के सहयोग से 4 नवंबर, 2023 को ‘स्पेस टॉक्स’ आयोजित किया था। नासा फ्लोरिडा स्पेस ग्रांट कंसोर्टियम, यूएसए के निदेशक जयदीप मुखर्जी ने अंतरिक्ष अन्वेषण, दूरबीन और इसके दायरे के बारे में बात की। शाम की मुख्य अतिथि अमेरिकी महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक थीं जिन्होंने रिकॉर्ड किए गए संदेश के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया।
अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय
उन्होंने बताया कि एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) स्पेसएक्स और नासा के साथ साझेदारी में एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नियोजित निजी अंतरिक्ष उड़ान है। 11 जून, 2025 को कैनेडी स्पेस सेंटर से यह उड़ान भरी जानी है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन के पायलट हैं। वे अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय हैं। 11 जून, 2025 को अंतरिक्ष प्रक्षेपण का प्रसारण दोपहर 3.25 बजे IST पर शुरू होगा और प्रक्षेपण शाम 5.30 बजे IST पर होगा। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, प्रबंध समिति के सदस्य, NHES के छात्र और शिक्षक शामिल होकर ‘वॉच पार्टी’ लाइव सत्र देखने के लिए NHES हॉल में एकत्रित होंगे।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.