ताजा खबरें

जमशेदपुर में HPCL के नए ‘नव्या’ (Navya) 10 kg कम्पोजिट LPG सिलेंडर का भव्य शुभारंभ

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अधिकृत वितरक मित्तल एचपी गैस एजेंसी द्वारा जमशेदपुर में HPCL के अत्याधुनिक और आकर्षक ‘नव्या’ (Navya) ब्रांड के 10 kg वाले घरेलू/कमर्शियल composite LPG सिलेंडरों की औपचारिक शुरुआत की गई। यह लॉन्च कार्यक्रम कदमा स्थित ‘सुपर पेट्रो सर्विसेज’ HPCL पेट्रोल पंप परिसर में HPCL अधिकारियों, जमशेदपुर के विभिन्न HPCL LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की शुभ उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव्या एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर की डिलीवरी सेवा शुरू करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को इसके आधुनिक फीचर्स और फायदों से अवगत कराना था।

HP NAVYA – LPG का नया और स्मार्ट दौर 

कार्यक्रम के दौरान मित्तल एचपी गैस एजेंसी के संचालक ललित मित्तल ने बताया कि नव्या एलपीजी सिलेंडर आधुनिक सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। पारंपरिक 14.2 kg सिलेंडरों (जिनका कुल भरा हुआ वजन लगभग 29-30 kg होता है) की तुलना में, भरा हुआ नव्या सिलेंडर मात्र लगभग 16 kg का होता है। यह उठाने और संभालने में करीब 50% तक हल्का है, जिससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए इसे ले जाना और बदलना बेहद आसान हो जाता है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी आधुनिक और सुरक्षित सेवा

शुभारंभ के अवसर पर वक्ताओं ने सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ LPG सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एचपीसीएल लगातार उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों को अपना रहा है। ‘नव्या’ केवल एक नया सिलेंडर नहीं है, बल्कि यह modern lifestyle और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अनुभव है।

उद्घाटन के साथ ही जमशेदपुर क्षेत्र में नव्या एलपीजी 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर की आपूर्ति औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से HPCL के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (LPG) अखिल पचौरी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, HPCL के एरिया सेल्स मैनेजर (LPG) अविनाश कुमार गर्ग, HPCL एरिया सेल्स मैनेजर (RETAIL) आकाश त्रिपाठी, HPCL प्लांट मैनेजर (जमशेदपुर) प्रियांशु दीक्षित एवं जमशेदपुर क्षेत्र के सभी HPCL के LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *