के के बिल्डर के मालिक विकास सिंह के आवास पर होली मिलन ने खूब समां बांधा, भोजपुरी गीतों के धुन में आगंतुकों ने जमकर डुबकियां लगाई
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जानेमने समाज सेवी और के के बिल्डर के डायरेक्टर विकास सिंह के आवास पर वरसाने की होली का रंग देखने को मिला। रंग गुलाल में शराबोर आगंतुकों ने भोजपुरी के परंपरागत होली गीतों का जमकर आनंद उठाया। आहे लाल बंगला में उड़ेला अवीर के भोजपुरी के लोकगीत ने रंग अबीर के साथ आसमान में ऐसा समां बांध कि आगंतुक भोजपुरी की माटी में शराबोर हो गए।
आगंतुकों के गले मिल अबीर गुलाल लगाकर विकास सिंह ने समाज को भाईचारे का संदेश दिया
इस होली मिलन समारोह के इस खास अवसर पर में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हिस्सा लिया। परिवार की महिलाएं और मेहमानों ने भी होली के गीतों में स्वर में स्वर मिलाकर एक शानदार रंगीन और उत्सव पूर्ण माहौल बना दिया। विकास सिंह स्वयं ने लोगों की खिदमत की। अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। लजीज व्यंजनों के साथ-साथ मिष्ठान और ठंडाई ने लोगों को तरो ताजा कर दिया। विकास सिंह ने आगंतुकों से प्रसाद ग्रहण करके ही जाने की अपील की। मदमस्त लोगों ने इस मौके पर भोजपुरी गीतों के मिठास के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का खूब मजा लिया।
