धर्मताजा खबरें

सोनारी शांति समिति की सदस्या ने खूंटाडीह और कुम्हारपाड़ा मस्जिद में रोजेदारों को इफ्तार पार्टी दी

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए पाक का महीना रमजान बीते 21 फरवरी से ही आरंभ है। संभवत 21 मार्च को पड़ने वाले ईद उल फितर के साथ ही रमजान के महीने का समापन हो जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े बुजुर्ग, बच्चे और औरतें भी पूरे दिन रोजा रख कर शाम के नमाज़ के बाद साथ मिलकर इफ्तार के जरिये रोजा खोलते है। बीते करीब तीन वर्षों से सोनारी थाना शांति समिति की सदस्या श्रीमती डी बोस इस पाक महीने में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं जमशेदपुर न्यायालय के बरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू जी* के निर्देशानुसार जिला संयोजक सोनारी के दोनो मस्जिदों कुम्हार पाड़ा एवं khutadi पर जाकर नमाजियों के लिये इफ्तार का आयोजन करती हैंं। यह सिर्फ एक आयोजन ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम विश्वास एवं भाईचारे का प्रतीक है।

भाईचारे का संदेश देता रमजान का महीना

इफ्तार का आयोजन यह सिद्ध करता है कि हमारे सोनारी में हमेशा ही अमन चैन और सौहार्दपूर्ण माहौल में हर धर्म का हर पर्व कॉफी हर्षोल्लाह से मनाया जाता है।आज इफ्तार के आयोजन में जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ,सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य भाई हरिदास, अजय और सोनारी क्षेत्र के दोनों मस्जिदों के आदरणीय सदस्य गण मौजूद रहे।

Share This News