ताजा खबरें

Jamshedpur-32वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार: जाने-माने कलाकार संजीव बनर्जी की शिरकत, वरिष्ठ ज्योतिषियों से मिलकर लिया मार्गदर्शन

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित केनेलाइट होटल में केसर एस्ट्रोलॉजी संस्थान एवं एशियन एस्ट्रोलॉजर्स कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 32वें त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार में शनिवार को झारखंड कलाकार मंच के अध्यक्ष सह जाने-माने गायक संजीव बनर्जी उर्फ ‘टुबई दा’ ने शिरकत की. इस दौरान वरिष्ठ एवं अनुभवी ज्योतिषियों से मुलाकात कर संजीव बनर्जी ने उनसे मार्गदर्शन लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया. बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, नेपाल, कनाडा, श्रीलंका सहित अन्य देशों के विद्वान ज्योतिषी शामिल हुए हैं.

सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में ज्योतिष विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं विद्यार्थी हुए शामिल 

सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में ज्योतिष विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल हुए. उनका कहना है कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण शास्त्र है. खासकर, आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में ज्योतिष, हस्तरेखा, अंकशास्त्र और वास्तु जैसे विषय आम लोगों को सही निर्णय लेने में सहायता कर सकते हैं. यहां बता दें कि यह त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्योतिष, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, वास्तु एवं ज्योतिषीय उपायों पर गंभीर, उपयोगी और सार्थक विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है.

Share This News