ताजा खबरें

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आर्म्स मजिस्ट्रेट से भेंट कर मांग पत्र सौंपा, लाइसेंसी हथियार जमा लेने वाला दुकानदार गायब, पता लगाकर हथियार दिलाने की मांग

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश तिवारी के नेतृत्व में आज उपायुक्त से मिलने पहुंचा। उपायुक्त की अनुपस्थिति में श्री तिवारी ने आर्म्स मजिस्ट्रेट चंदेश्वर सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौपा। जिसमें उन्होंने अक्टूबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के समय लागू आचार संहिता के आलोक में शहर के लाइसेंस धारकों द्वारा बिष्टुपुर स्थित गन दुकान AT DAW & CO में जमा कराया था ।

चुनाव आचार संहिता के समय जमा कराया गया था हथियार

आचार संहिता खत्म होने के बाद जब लाइसेंस धारक अपना हथियार लेने गए तो दुकानदार ने एक नोटिस लगा रखा था । जिसमें बताया गया था कि मैं बीमार रहने के कारण शहर से बाहर हू । आज लगभग 5 महीने हो गए दुकानदार लापता है। जिसकी खोजबीन के लिए मैंने सोनारी थाने में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। आज इस मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मांग करते हैं कि इस विषय में हस्तक्षेप कर प्रशासन इस फर्जी दुकान में लाइसेंस धारकों के जमा हथियारों को सुरक्षित वापस करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि लाइसेंस धारकों की असुरक्षा समाप्त हो।

लाइसेंस धारक दुकानदार के खिलाफ दर्ज करायें मुकदमा

श्री तिवारी ने सभी लाइसेंस धारकों से अपील की है कि जिनका भी हथियार एटी द एंड कंपनी में जमा है वह इस दुकानदार के खिलाफ 420 का मुकदमा जल्द से जल्द दर्ज कराए और उपायुक्त इस मामले में हस्तक्षेप कर फर्जी दुकानदार से लाइसेंस धारकों के हथियारों को मुक्त करने की एक प्रक्रिया सुनिश्चित करें। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य लाल बहादुर सिंह, प्रदेश युवा इंटैक के अध्यक्ष सत्यम सिंह, प्रभात कुमार तथा और कई अन्य नेता गण शामिल थे।

Share This News