पुण्यतिथि के मौके पर सुधीर दा याद किए गए, पत्नी और इचागढ़ से विधायक सविता महतो ने कहा सुधीर दा हमेशा उनके प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी सुधीर महतो की पुण्य तिथि के अवसर पर आज उनके कदम उलियान स्थित समाधि स्थल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावे कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी और इचागढ़ से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सविता महतो ने उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद किया।
सविता महतो ने स्वर्गीय सुधीर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सुधीर दा जीवनपर्यन्त उनके प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। सुधीर दा ने विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया। सविता महतो ने कहा मुद्दा स्वास्थ्य का हो, शिक्षा का हो, सड़क पानी बिजली हर क्षेत्र में उन्होंने अद्वितीय कार्य किया। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता हमेशा उन्हें याद करती है। पति द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर वे हमेशा उनके कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।
झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने शाहिद का दर्जा दिए जाने की मांग की
दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और झारखंड राज्य आंदोलनकारी प्रमोद लाल ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि निर्मल दा, सुधीर दा, सुनील महतो को शाहिद का दर्जा दिये जाने की मांग की है। विधानसभा में प्रस्ताव लाकर उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाये। ताकि उनके परिजनों को शहिद को मिलने वाली हर सुविधा जीवन पर्यंत मिले।
