“युवा शक्ति दिवस” पर सामाजिक परिवर्तन का संकल्प ले युवा, युवा शक्ति दिवस अजय सिंह के जन्मदिन 31 जनवरी को समर्थक निकलेंगे विशाल मोटरसाइकिल रैली, नशे के खिलाफ होगी आवाज बुलंद
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रख्यात समाजसेवी अजय सिंह का जन्मदिन इस बार केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक का आगाज बनने जा रही है। आगामी 31 जनवरी को उनके समर्थक पिछले 10 वर्षों की परंपरा को दोहराते हुए इसे ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाएंगे।
आयोजन की भव्यता और उत्साह
बिष्टुपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजकों की ओर से खुर्शीद आलम ने संवाददाताओं के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। आदित्यपुर एस-टाइप स्थित अजय सिंह की आवास से सैकड़ों युवाओं का एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकलेगा।
यह जुलूस खरकाई लिंक रोड होते हुए माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुँचेगा, जहाँ एक भव्य सभा आयोजित की जाएगी। समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित झारखंड और बिहार के कई कद्दावर राजनेता शिरकत करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ और गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा
नशा मुक्ति का संकल्प
इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘नशा उन्मूलन अभियान’ है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के त्याग की शपथ दिलाई जाएगी। खुर्शीद आलम ने जोर देते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है जो समाज को खोखला कर रहा है। इसके लिए युवाओं की विशेष टोलियां बनाई जाएंगी जो घर-घर जाकर नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाएंगी।
अजय सिंह का विजन, प्रगतिशील युवा, विकसित समाज
अजय सिंह का मानना है कि युवाओं को भटकाव से बचाकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना ही वास्तविक समाज सेवा है। उनके अनुसार, मेरे जन्मदिन का असली उपहार होगा जब प्रदेश का युवा मानसिक रूप से मजबूत बने और समाज को नई दिशा दे। इस प्रेस वार्ता में खुर्शीद आलम के अलावे इमरान, आकाश यादव, नवीन शाह समेत कई युवा उपस्थित थे
