⚽ ओल्ड इज गोल्ड ग्रुप – 60 प्लस फुटबॉल चैंपियन, जमशेदपुर ⚽
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं चर्चित वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने 60 प्लस ग्रुप बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा60 प्लस ग्रुप बनाने का मकसद
60 साल के बाद बहुत से लोग अपने आप को घर में कैद कर लेते हैं, सोचते हैं कि अब कोई काम नहीं बचा। ऐसा बिल्कुल नहीं है!
मकसद 60 प्लस लोग स्वस्थ और तरो ताजा रहे
इस ग्रुप को बनाने का मकसद यही है कि हम सब मिल-जुलकर एक साथ जुड़ें। हर सुबह ग्राउंड में समय बिताएं, जिससे हम शारीरिक रूप से फिट रहें और पूरे जोश व एनर्जी के साथ जीने का एक नया मकसद मिले। इस नेक मकसद को पूरा करने के लिए हम एक टीम बना रहे हैं – “60 प्लस फुटबॉल चैंपियन” जिसका नाम है “ओल्ड इज गोल्ड ग्रुप“।
और भी कई तरह के रचनात्मक कार्य होंगे
इसमें सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, जन्मदिन समारोह और कई तरह के रचनात्मक कार्यक्रम भी होते रहेंगे। उन्होंने 60 प्लस नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस मंच से जुड़ें, अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें और प्रसन्नचित्त होकर खुद को एकदम फिट रखें।सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपना मोबाइलनंबर7004713071 भी जारी किया जिस पर लोग अपना मंतव्य रख सकते हैं.
