Politics

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- झारखंड अलग राज्य निर्माण के सूत्रधार थे अटल बिहारी वाजपेयी

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के योगदान, उनके विचारों और उनकी महान नेतृत्व क्षमता को स्मरण कर नमन किया।

झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम 

मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। वर्ष 1999 में दुमका में आयोजित जनसभा में उन्होंने वादा किया था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित किया। अटल जी ने न केवल झारखंड के आंदोलनकारियों का सम्मान किया, बल्कि उन्हें एक नई पहचान भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को बनाया है और उसे संवारने की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी नीतियां और उनके निर्णय आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘अजातशत्रु’ के रूप में जाना जाता है : अजात शत्रु

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘अजातशत्रु’ के रूप में जाना जाता है। उनकी 100वीं जयंती को भाजपा शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, चाहे वे प्रदेश स्तर के हों या बूथ स्तर के, अटल जी के विचारों और उनके सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।

विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 100वीं की जयंती

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों एवं मंडल अधीन बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंदशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मिथिलेश यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मनोज सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, शांति देवी, मिली दास, सुबोध झा, अखिलेश सिंह, बिनोद सिंह, उज्वल सिंह, अमित सिंह, नीतिश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के सहित सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *