ताजा खबरें

बागबेड़ा कॉलोनी के डिस्पेंसरी मैदान में डॉ. कविता परमार के सौजन्य से धूमधाम से संपन्न हुई गोधन कुटाई और पूजा

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी मैदान में आज भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक ‘गोधन पूजा’ (गोवर्धन पूजा) एवं गोधन कुटाई उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। भक्तिमय माहौल में सामूहिक पूजा और पारंपरिक गोधन कुटाई संपन्न हुआ।

सुबह से ही मैदान का माहौल भक्तिमय बना रहा। गाय के गोबर से प्रतीक स्वरूप गोधन भगवान और पारंपरिक आकृतियों का निर्माण किया गया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए सामूहिक रूप से ‘गोधन कुटाई’ की रस्म निभाई। महिलाओं ने मूसल से गोधन कूटने की रस्म अदा करते हुए अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

लोक संस्कृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक: डॉ. कविता परमार 

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. कविता परमार ने कहा, “गोधन पूजा हमारी समृद्ध सनातनी परंपरा और लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह त्योहार न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती देता है, बल्कि हमें पर्यावरण, गोवंश और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है। बागबेड़ा की महिलाओं ने जिस एकजुटता और उत्साह के साथ इस उत्सव को मनाया है, वह हमारी सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।” उत्सव के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *