Recent News

मैथिली उत्कर्ष संस्थान का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 3 फरवरी से 7 फरवरी तक सिदगोड़ा में, 51 बटुकों का नि:शुल्क यज्ञोपवीत होगा लक्ष्य

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  ’’मैथिल उत्कर्ष संस्थान’’ के सोनारी स्थित कार्यालय कागलनगर, टैम्पो स्टैंड, सोनारी में संस्था के अध्यक्ष उमानाथ झा कि अध्यक्षता में 03 फरवरी से 7 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले ‘‘सामूहिक उपनयन संस्कार‘‘ कार्यक्रम को लेकर कार्यकारणी की बैठक हुई. जिसमेें अध्यक्ष उमानाथ झा ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखी एवं सदस्यों से मिले सुझाव पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि इस बार 51 ब्राह्मन बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत कराने का लक्ष रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन गणेश पुजा मैदान, (फुड प्लाजा के बलग में), सिदगोड़ा को किया गया है।

अन्य प्रदेशों के भी बटुक लेंगे सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम में हिस्सा

3-7 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस यज्ञोपवीत को डॉ0 विजय कुमार मिश्रा की देख-रेख में सम्पन्न किया जाएगा। जिन्होंने जमशेदपुर में पहली बार सन् 2011 में इसकी शुरुआत की और अनेकों बार इसका सफल आयोजन किया। फरवरी में होने वाले कार्यक्रम में जमशेदपुर के अलावा कई अन्य प्रदेशों से भी बटुक परिवार हिस्सा लेंगे। 8 फरवरी को एकादशी यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इस पुनित कार्य में समाज के सभी लोगों की सहभागिता हो सके इस पर कार्य करने के लिए सभी सदस्य सहमत हुए। इसके लिए मन्दिरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाना, पम्पलेट का वितरण एवं समाज के वैसे परिवार तक अन्य माध्यमों से पहुँने का प्रयास शामिल है जो यज्ञोपवीत की इच्छा तो रखते है पर किन्ही कारणों से नहीं कर पा रहे है।

बैठक में महिलायें सहित कई गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर वैदेही-सखी की अनेक महिलाएँ, मैथिल समाज के अनेक गणमान्य लोग जिसमें बशंत कुमार मिश्र, हरेराम झा, नरेश कु0 चौधरी, रंजीत कुमार झा, प्रवीण कुमार मिश्रा, विनय कुमार चौधरी, मिथिलेश कुमार झा, अशोक कुमार मिश्रा, अरविन्द कुमार मिश्रा, अनिल कुमार झा, मनोज कुमार झा, अजय कुमार झा, सुर्यकान्त झा आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन विजय चन्द्र झा ने किया. उपरोक्त जानकारी संस्था द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है.

Share This News