स्वर्णरेखा घाट पहुंचकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की। इस कठिन और दुःख की घड़ी में उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री ने गोताखोरों का हौसला बढ़ाया

बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोरों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साहस और समर्पण के प्रति आभार जताया साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग किया, बन्ना गुप्ता ने बताया कि अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर लोगों की मदद करना निश्चित रूप से साहस और इंसानियत की मिसाल है। वहीं, एक बच्ची की जान बचाने वाले साहसी युवक का विशेष रूप से आभार जताते हुए ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उनका सम्मान किया।
दुख की घड़ी में साथ रहने का दिया भरोसा
उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।पीड़ित परिवार के इस अपार दुःख में हम सभी सहभागी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
