Event More News

धीमी गति से चल रहे मानगो फ़लाईओवर के कार्य को लेकर मानगोवासी खासे नाराज

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  मानगो नगर विकास परिषद ने मानगो की समस्या को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की है, हर रविवार सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक डिमना में पांच नंबर रोड के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जहाँ ना सिर्फ ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच की जा रही है, बल्कि मानगो की समस्या को लेकर आम जन से शिकायत भी प्राप्त की जा रही है. साथ ही समस्या के बेहतर समाधान बताने वाले को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जा रहा है.

शिविर में 67 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करायी

शिविर के पहले दिन ही 67 लोगों ने स्वास्थ्य जाँच करायी तथा मानगो की समस्या पर खुल कर अपनी शिकायत रखी | कार्यक्रम में मानगो निवासियों ने फ़लाई ओवर निमार्णकार्य  के बेहद धीमी गति को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है, बृजवासी मिष्टांन भंडार के पास इन दिनों लगातार हो रहें जाम को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परिषद के मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि उन्होंने मानगो फ़लाई ओवर के कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर छह माह पर सार्वजनिक रूप से जारी करने की मांग सरकार से की है |

फ्लाईओवर के कार्य को पारदर्शी बनाये जाने की जरुरत  

उन्होंने कहा कि फ़लाई ओवर के कार्य को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए | उन्होंने मानगो में कचड़े की सफाई को भी बड़ा मुद्दा बताया है | उन्होंने कहा कि कचड़े की सफाई को लेकर स्थाई समाधान निकला जाना चाहिए | साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इस दिशा में गंभीर प्रयास करने की मांग की है | आज के कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, सुभोश्री दत्ता, विष्णु लाल, जिष्णु महतो, शंकर दत्ता, मनोरंजन सिंह, निभा शुक्ला, किशोर वर्मा सहित काफ़ी सदस्य उपस्थित थे.

Share This News

Comments are closed.