Event More News

बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर: भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझ रहे बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए निजी खर्च से 500 लीटर क्षमता का जल टैंक उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही उन्होंने गर्मी के पूरे मौसम में प्रतिदिन अपने निजी टैंकर से निःशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया है।
उक्त विद्यालय में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। विद्यालय में लगे हैंडपंप के खराब हो जाने और जल स्तर नीचे चले जाने के कारण बच्चों और शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा इस बाबत कई बार जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया, किंतु कोई समाधान नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही संकट का समाधान किया राजकुमार सिंह ने

समस्या की जानकारी उप मुखिया मुकेश सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा मिलते ही राजकुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए निजी पहल पर जल संकट का समाधान किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातुन ने बताया कि विद्यालय का भवन भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिसकी मरम्मत के लिए भी कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस स्थिति से अवगत कराते हुए प्रधानाध्यापिका ने राजकुमार सिंह से भी सहयोग का अनुरोध किया है। इस मौके पर ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने कहा जब तक संभव होगा, मैं बागबेड़ा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से जूझने नहीं दूंगा। चाहे इसके लिए कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा. जनप्रतिनिधियों मुकेश सिंह एवं सुनील गुप्ता ने भी राजकुमार सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज बागबेड़ा के बच्चे और आम लोग भीषण गर्मी में भी आसानी से पानी प्राप्त कर पा रहे हैं, तो इसका श्रेय केवल और केवल राजकुमार सिंह को जाता है।

Share This News

One thought on “बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *