Politics

जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब संविधान को बचाने का हुंकार भरा – के. राजू-केशव महतो कमलेश

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में साकची पार्किंग स्थल में रविवार अपराह्रन आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे नेता राहुल गाँधी संविधान बचाओ के लिए आवाज बुलंद कर रहे है। देश की सेना के साथ कांग्रेस खडी है। कांग्रेस कार्यकर्ता समयबद्ध राहुल गाँधी के संदेश को घर-घर जाकर पहुँचाए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहचान त्याग, तपस्या और बलिदान के रुप में रही है।

झारखण्ड में सरना धर्मकोड केंद्र सरकार लागू करे : बंधु तिर्की

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखण्ड में सरना धर्मकोड केंद्र सरकार लागु करे। उन्होंने कहा कि आदिवासी आदिकाल से ही सरना धर्म को मानते आ रहे हैं. आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक व उपासक रहा है. लेकिन आज तक आदिवासियों के धर्म को मान्यता नहीं मिली है. इसलिये केन्द्र सरकार सरना धर्मकोड लागू करे. उसके बाद ही जातिगत जनगणना को राज्य सरकार स्वीकार करेगी.

जनसमस्याओं को लेकर  कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करे

वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आहवान किया कि जनसमस्याओं को लेकर  कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करे. आज केन्द्र सरकार निजी संस्था का दुरुपयोग कर रही है। वर्तमान केन्द्र सरकार संविधान बदलने की तैयारी में थी, लेकिन संयोग से सरकार अल्पमत में है. ऐसे में उसकी सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि आज केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी समाज को दबाया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने रैली को संबोधित किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने दिया। प्रोटोकॉल स्वागत जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र, बुके, गाँधी टोपी और मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया।

उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया

 

प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने भी सभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनका भी फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने जिला कमिटी द्वारा प्रस्तावित तीन प्रस्ताव को पढा तथा उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठकर तथा प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्तावित प्रस्ताव में मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर में सेना के जवानों के पराक्रम से आतंकवाद और पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने में सफलता मिली है। इस प्रस्ताव के माध्यम से सेना के शौर्यता की सराहना कांग्रेस पार्टी करती है। संविधान के अनुच्छेद 15 (5) राज्य को निजी स्कूलों या काॅलेजों सहित शैक्षणिक संस्थानों में पिछड़े वर्ग और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की बात कही गई है। जिसे झारखण्ड राज्य में अविलंब लागु करने का मांग कांग्रेस पार्टी करती है।

रैली का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया

रैली का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया. रैली को सफल बनाने में अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, अजय सिंह, राकेश्वर पाण्डेय, रघुनाथ पाण्डेय, जोसाई मार्डी, चन्द्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, जेबा खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इंटक देविका सिंह, सामंता कुमार, फिरोज खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, शशी कुमार सिन्हा, प्रिंस सिंह, नूरजहां वारसी, अपर्णा गुहा, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार सिंह, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, अंसार खान, तापस चटर्जी, काल्टू चक्रवर्ती, किशन लाल महतो, मुरारी लाल शर्मा, आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, संजय चौधरी, मो. शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव, इंदुभुषण यादव, राकेश साहू, राजेश चौधरी, अजय शर्मा, शमशेर आलम, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अमरजीत नाथ मिश्र, सचिन कुमार सिंह, कौशल प्रधान, संजय यादव, भुतेश पंडित, सतदल गिरी, सौरभ चटर्जी, संजय साह, शमशेर खान, शमशेर आलम, बिमल बारीक, आनन्द सेनापति, अजय मंडल, ज्योतिष यादव, सनातन भकत, जयराम हाॅसदा, राजेश कुमार, संजय कुमार, विनोद यादव, सुनीता ओझा, मनोज झा, संजय तिवारी, कैसर आलम अंसारी, अलि रजा खान, ऊषा सिंह, अपर्णा गुहा, नलिनी कुमारी, सोहेल खान, अफसर इमाम, रईस रिजवी, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, मुरारीलाल, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, शाहनवाज अहमद, शिल्पी चक्रवर्ती, सीताराम चौधरी, देबु चटर्जी, संजय घोष, राजनारायण यादव, सन्नी सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *