जिला के 25 वें उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिला के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी, डीटीओ व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपना परिचय देते हुये सत्यार्थी ने कहा कि उनकी आरम्भीक शिक्षा धनबाद में हुई. उसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया. उनके पिता बीआईटी सिंदरी में प्रोफेसर रहे.
निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार
इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण एवं सफल समापन में जिला के नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की।
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरुप कार्य क्रियान्वित करेंगे

नव पदस्थापित उपायुक्त ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिला में क्रियान्वित किया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी के सहयोग से नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?