ताजा खबरें

एडीएल सनशाइन स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया गया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ए.डी.एल.एस. सनशाईन स्कूल ने विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब के सहयोग से शनिवार को सुबह 9.00 बजे से स्कूल का वार्षिक पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम (तरूम्भ्राता) मनाया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय से डा. विश्वराज लाल उपस्थित थे, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर एक सत्र के माध्यम से उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, मिड टाँउन के सम्मानित रोटरियनस इस उत्सव के साक्षी बने। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या, उप प्राचार्या, कॉर्डिनेटर्स, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

छात्राओं ने पौधों को भाई बनाकर राखी बांधी

 

छात्राओं ने पौधों को पर्यावरणीय खतरों से बचाने के लिए उन्हें अपने भाई के रूप में अपनाते हुए राखी बाँधी। विद्यार्थियों ने पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया

समूह गीत और भाषण का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के बाद समूह गीत और भाषण हुआ। अतिथियों ने भी पौधों को राखी बाँधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम सभी को जागरूक करते हुए और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाते हुए समाप्त हुआ।

Share This News

Comments are closed.