ताजा खबरेंधर्म

बागबेड़ा स्थित कैलाश धाम चौक शंख बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक एवं महा भंडारा का भव्य आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचे जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बागबेड़ा के कैलाश धाम शंख बाबा शिव मंदिर चौक डीबी रोड स्थित शंख बाबा मंदिर के ब्रह्मलीन महंत शंख बाबा और श्री परमेश्वरानंद सरस्वती के पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को रुद्राभिषेक के बाद हवन तथा महा भंडारा का आयोजन किया गया। शंख बाबा मंदिर के महंत मेघानंद सरस्वती, मंदिर कमेटी के सचिव महंत इंद्रानंद सरस्वती और कार्यक्रम के व्यवस्थापक दिलीप झा की देखरेख में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की कि जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज कार्यक्रम में उपस्थित हुए। लोगों ने उनके आशीर्वाद लिए और दर्शन किया। हालांकि अस्वस्थता की वजह से महंत विद्यानंद सरस्वती को उनके मठ पारडीह काली मंदिर पर थोड़ी देर बाद ही पहुंचा दिया गया।

सुबह 6:00 से आरंभ इस कार्यक्रम का समापन देर शाम हुआ

सुबह 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ की महा आरती के बाद 7:00 बजे प्रातः रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभाआरंभ हुआ। चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम के बाद हमन पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने बाबा बैद्यनाथ की आरती में हिस्सा लिया और “नमामि शमीशान निर्माण रूपम महम व्यापकम ब्रह्म वेदम स्वरूपम” स्तुति की। बाद में महा भंडारे का आयोजन किया गया।स्थानीय लोगों के अलावा बागबेड़ा जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मस्तान, वर्तमान जिला पार्षद बागबेड़ा 8 से कविता परमार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, भाजपा नेता और भाजपा साक्षी कार्यालय के प्रभारी सुबोध झा, कार्यक्रम के व्यवस्थापक और मंदिर की देखरेख करने वाले दिलीप झा समेत कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित महा भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महंत मेघानंद सरस्वती के आशीर्वचनों के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

इस मौके पर महंत मेघानंद सरस्वती ने सभी को आशीर्वाद स्वरुप पैकेट बना प्रसाद भी दिए । इस भव्य भंडारे के आयोजन में दिलीप झा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। महंत मेघानंद सरस्वती और महंत इंद्रानंद सरस्वती के आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महंत मेघानंद सरस्वती ने इस मौके पर कहा की स्थानीय लोगों का अभूतपूर्व सहयोग से यह कार्यक्रम सफली भूत हुआ है। उन्होंने लोगों को इस मौके पर आशीर्वाद दिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Share This News

One thought on “बागबेड़ा स्थित कैलाश धाम चौक शंख बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक एवं महा भंडारा का भव्य आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचे जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *