26 अगस्त को शहर पहुंचने पर शहीदी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत करने का निर्णय : सरदार शैलेन्द्र सिंह
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन के 26 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा. शहीदी नगर कीर्तन के जोरदार स्वागत किये जाने को लेकर गोलपहाड़ी गुरुद्वारा, कीताडीह गुरुद्वारा सरजमदा गुरुद्वारा, सुंदरनगर गुरुद्वारा, बागबेड़ा गुरुद्वारा, परसुडीह गुरुद्वारा की एक संयुक्त बैठक गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में संपन्न हुई. बैठक में विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह शामिल हुए. बैठक में सर्व समति से निर्णय लिया गया कि जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के नजदीक सभी गुरुद्वारों की समूह साधसंगत पालकी साहब में विराजमान गुरुग्रंथ साहिब जी के स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाए जाएंगे. जहां पांच प्यारों का स्वागत किया जाएगा.
स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था करने का निर्णय
साथ ही स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू महासचिव सविंदर सिंह किताडी के प्रधान जगजीत सिंह गांधी ओंकार सिंह मनमोहन सिंह सुंदरनगर के प्रधान मलकीत सिंह बागबेड़ा के महासचिव बलकार सिंह परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह माथारू सरजामदा के प्रधान रविंद्र सिंह एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे
