ताजा खबरेंधर्म

ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी रहे मौजूद

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ काशीडीह रामनवमी मैदान मैं आज हो गया है। उद्घाटन समारोह मैं मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबुलाल मरांडी जी के करकमलों द्वारा किया गया । मंच पर श्री मरांडी जी के अलावा जमशेदपुर के जनप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो जी एव जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की माननीय विधायिका श्री पूर्णिमा दास साहू जी उपस्थित थी। साथ ही मंच में ठाकुर प्यारा सिंह धुरेंद सिंह के संरक्षक एव भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह जी भी मौजूद थी ।

11 पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के बीच हुआ पंडाल का उद्घाटन

उद्घाटन समारोह भव्य रूप से ११ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण एव संखध्वनि के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया । जिसके उपरांत ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों एवं ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया । इसके उपरांत अतिथियों ने पंडाल मैं प्रवेश कर माँ दुर्गा की उपासना की जहाँ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं चुनरी द्वारा सम्मानित अतिथियों को पूजा पंडाल के पंडितों ने किया । तदोपरांत अतिथियों ने मंच की और प्रस्थान किया और ठाकुर प्यारा सिंह एवं धुरंधर सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।उद्घाटन समारोह में हज़ारों के संख्या में काशीडीह निवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूजा की संस्कृति और पंडाल के विहंगम दृश्य ने किया आकर्षित: बाबूलाल मरांडी

समारोह को संबोधित करते हुए बाबुलाल मरांडी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्हें जमशेदपुर की पूजा संस्कृति और पूजा पंडाल के विहंगम दृश्यों ने यहां अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने मा दुर्गा की उपासना एवं उससे जुड़े धार्मिक अर्थों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सभी मेंबरों को रहे दिल से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस प्रकार का आयोजन सफल हो पाता है।

पूजा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने विस्तृत प्रस्तुति दी

क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने क्लब की ऐतिहासिकता के साथ साथ मा दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन कर हर रूप की महत्ता को दर्शकों के बीच समझाया। एवं मां दुर्गा के नारी रूप में शक्ति की आराधना के अर्थ को भी समझाया।

धार्मिक आयोजनों का हिस्सा रहे हैं : सांसद विद्युत वरण महतो

इसके पश्चात विद्युत वरण महतो जी ने समारोह संबोधित करते हुए कहा की हर वर्ष वे इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा रहे हैं और विगत कई वर्षों से तदंतर बढ़ते हुए उन्होंने इस दुर्गा पूजा समिति को देखा है। उन्होंने पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि इस बार बंगाल ही नहीं झारखंड के भी श्रमिकों ने इस पंडाल को बनाने में अपना श्रम दिया है। जो कि बधाई का पत्र है।

समाज में नारी शक्ति की महत्ता हमेशा से रही है : पूर्णिमा साहू

श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी ने मां दुर्गा के देवी के स्वरूप का गुणगान किया एवं हमारे समाज में नारी शक्ति, महिला शक्ति की महत्ता के विषय में अपने वक्तव्यों को रखा।

इस वर्ष ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति का पंडाल पटमदा बंगाल के कारीगरों द्वारा बारीकी से किया गया है। जिसमें तीन महीने का समय लगा है। पंडाल को बनाने में कारीगर काश, पुआल, एव FRP का इस्तेमाल किया गया है। स्वागत भाषण श्री राज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सम्राट सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा क्लब के संरक्षक अभय सिंह, क्लब के अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह, राज सिंह, सुनील दास, कृष्ण प्रसाद, सुशील श्रीवास्तव, संजय कुमार, रिंकू तिवारी, सोमू दास, विनीत दुबे, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल समेत क्लब के 200 मेंबर एवं हजारों की संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

Share This News

One thought on “ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी रहे मौजूद

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *