ताजा खबरें

कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने मेयर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की, कहा : मानगो की जनता की मांग पर लड़ेंगे मेयर पद का चुनाव

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड में नगर निकायों के चुनाव जल्द होने के आसार हैं। जहां तक जमशेदपुर की बात है तो मानगो में भी नगर निकाय के चुनाव की चर्चा जोर-जोर से होने लगी है । उम्मीदवार भी चुनाव के लिए अपनी कमर कसने लगे हैं। कांग्रेस नेता और मानगो बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मेयर पद के लिए मजबूती के साथ अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानगो के लोगों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। मैंगो के विकास को शहर के अन्य हिस्सों के विकास से नहीं जोड़ा जाता। मानगो की अनदेखी को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सड़क, पानी, बिजली की समस्या गंभीर

जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानगो क्षेत्र के रोड और संकीर्ण गलियों में बने मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हैं। मुख्य मार्ग और बस्ती की गलियां टूटी-फूटी और जीर्ण शीर्ण हालत में हैं। गर्मी के दिनों में सप्लाई वाटर की स्थिति बदहाल रहती है।पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। जल मीनार से अभी तक पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पती है। बिजली सप्लाई की अनियमितता से लोग परेशान रहते हैं।

साफ सफाई समस्या

जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता हैं। बरसात के दिनों में सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। नाले और नालियों का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। आए दिन मानगो के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष करना पड़ता है।

सड़क जाम से लोग परेशान

ट्रैफिक की जर्जर व्यवस्था है। हर समय रोड जाम रहते हैं। जाम की वजह से स्कूली वाहनों को समय से बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे मानगो की जनता के साथ हैं। उनके हर सुख दुख में संगीत शामिल हैं। जनता के सुख सुविधाओं के लिए वे संघर्ष करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान निकालेंगे।

फ्लाईओवर निर्माण का कार्य लंबा खींचना जाम की वजह 

उन्होंने बताया की काफी दिनों से फ्लाईओवर का काम चल रहा है। आने जाने के लिए मार्ग की वैकल्पिक और समुचित व्यवस्था नहीं की गई। जाम का यह बहुत बड़ा कारण है। यह पूछे जाने पर की फ्लाईओवर एक बड़ी परियोजना है। इस पर कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने पर लोगों को जाम से निजात मिलेगी, तो जितेंद्र सिंह ने कहा की कितने दिनों तक निर्माण का कार्य चलेगा तय नहीं है। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक जनता जाम से परेशान रहेगी। जाम की समस्या से निजात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। वे जनता को उनकी परेशानियों से निजात दिलाएंगे । उन्होंने कहा की मेयर पद के लिए पार्टी स्तर पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसलिए पार्टी लाइन की कोई बात नहीं है।

मेयर बनकर नहीं, जनता का सेवक बनाकर कार्य करूंगा : जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानगो की जनता का मेयर बनकर नहीं बल्कि मानगो की जनता का सेवक बनकर काम करने का प्रयास करूंगा।लंबे समय से वे क्षेत्र की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। जनता की मांग है कि नगर निकाय में मेयर पद का चुनाव लड़े । इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Share This News