हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा निरंतर कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बजरंग चौक, बारीडीह बस्ती, लाल भट्टा, गुरुद्वारा बस्ती (ए जोन, बी जोन, सी जोन), मूंशा सिंह बगान, हावड़ा बस्ती, बगान एरिया, काशीडीह, साकची सहित अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई। सेवा पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।
जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारी सेवा का उद्देश्य : काले
संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब जीवन की कठिनाइयाँ और भी बढ़ जाती हैं, तब जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लाना ही हमारी सेवा का उद्देश्य है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि ठंड की इस ऋतु में कोई भी असहाय, बुजुर्ग या जरूरतमंद ठिठुरता हुआ रात न गुज़ारे। वर्षों से निरंतर मानव सेवा के इस पथ पर चलते हुए हमें जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर चलती रहेगी और हम अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस सेवा अभियान में अखिलेश पांडे, जूगुन पांडे, शेखर मुखी, सागर चौबे, पिंटू भिरभरिया सहित अन्य संघ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय कमेटी से पिंकी सिंह यादव, अनीता सिंह यादव, विजय सिंह यादव, संजय सिंह, मनोज पंडित, रवि पांडे, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, राधिका देवी, ममता दास, रानी कौर, कमलजीत कौर, रविंदर कौर एवं अन्य ने पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य को संपन्न कराया।
