हमारे लौह नगरी जमशेदपुर के नौजवान ने भारत का गौरव बढ़ाया – राकेश तिवारी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : सोनारी स्थित विजय गोल्डन टाउन ऑनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राज्य कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने भारतीय मूल के पहले नौजवान समीर पांडे ने ऑस्ट्रेलिया में लॉर्ड मेयर का पद हासिल कर भारत का गौरव बढाने का काम किया है। इस नौजवान साथी का आज जमशेदपुर आगमन पर सैकङों लोगों की उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन किया गया। श्री तिवारी ने बताया की इनके पिता शत्रुघ्न पांडे हमारे सोसाइटी के निवासी हैं और समीर पांडे कि इस उपलब्धि पर पूरा भारत गौरवान्वित है। विशेष कर झारखंड जमशेदपुर और सोनारी स्थित हमारी सोसाइटी को गौरवान्वित करने का काम किया है।
ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत का परचम लहराया
श्री तिवारी ने कहा जमशेदपुर के इस नौजवान ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत का परचम लहराया है। इसलिए जमशेदपुर के इस बेटे नौजवान साथी पर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। भविष्य में अपने देश और सोसाइटी का नाम और ऊपर ले जाएं इसके लिए इनको बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
नागरिक अभिनंदन किया गया
समीर पांडे को शौल फूलों का गुलदस्ता मूवमेंटो देकर इनका नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही शहर के पूर्व एडीसी जिनकी प्रोन्नति झारखंड सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन के स्पेशल सेक्रेटरी के रूप में हुई है और सुनील कुमार दोनों का श्री तिवारी ने अभिनंदन किया बधाई दी। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष आर के सिंह, वाइस चेयरमैन जे पी महतो, चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर कुमार मिश्रा, रामचंद्र सिंह, सत्यनारायण नंदा, राजेश सिंह, अजीत कुमार सिन्हा, चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल हरलालका, सुशांतो चटराज, जंयतो गुहा, उमेश कुमार, परिमल दत्ता, एस मुकटी एवं पूर्व एक्साइज कमिश्नर टी एन बराइक, पंकज वर्मा समेत सैकड़ों की तादाद में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
