ताजा खबरें

विनय आईएएस कोचिंग संस्थान ने साकची आम बागान मैदान में मां सरस्वती की पूजा की 25वीं वर्षगांठ मनाई, धूमधाम से किया गया पूजा का आयोजन, सरयू राय और आनंद बिहारी दूबे ने लिया भाग

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : साकची स्थित आम बागान मैदान में विनय IAS कोचिंग संस्थान द्वारा बड़े ही धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद विहार दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। सभी ने मां शारदे की तन मन से प्रार्थना की और उनकी पूजा आरती में शामिल हुए ।

विद्या की देवी सरस्वती की आराधना आमतौर पर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों और उससे जुड़े संस्थानों द्वारा की जाती है। इस मौके पर विनय आईएएस के संचालक विनय कुमार ने बताया कि विनय ias अकेडमी की ओर से पूजा के आयोजन की यह 25 वीं वर्षगांठ है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोग का आयोजन किया जाता है।

विनय IAS कोचिंग में पढ़ाई करने वाले 10 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राएं पा चुके हैं सरकारी नौकरी

इस लंबे समय अवधि में विनय ias अकेडमी ने उंची उड़ान भरी है । विनय ias कोचिंग में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने JPSC, BPSC और यहां तक कि UPSC की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है । विनय कुमार ने बताया कि विनय IAS कोचिंग में पढ़ाई करने वाले अब तक 10 हजार से अधिक छात्र और छात्राएं सरकारी नौकरियां पा चुके हैं । इसकी शाखा रांची में भी है। आने वाले वर्षों में झारखंड के अन्य जिलों में भी विनय ias अपना कोचिंग संस्थान स्थापित करने जा रहा है। विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर शैक्षणिक विकास और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भरने में यह कोचिंग संस्थान काफी सफल रहा है। यही वजह कि यह जमशेदपुर में अध्ययनरत और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच अपनी अच्छी पहचान और विश्वसनीय ता प्राप्त कर चुका है।

Share This News