ताजा खबरें

शिर्डी में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल सोशल मीडिया समिट 2025 में जमशेदपुर के साईं भक्त रवि शंकर केपी हुए सम्मानित 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट शिर्डी द्वारा पहली बार आयोजित इंटरनेशनल सोशल मीडिया समिट 2025 का आयोजन नव निर्मित एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस समिट में देश के लगभग 21 राज्यों से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से करीब 500 इन्फ्लूएंसरों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से साई बाबा के संदेश, प्रेम, सेवा भावना और सदाचार को समाज तक पहुँचाना था.

साईं बाबा की कृपा से मिला यह सम्मान : रविशंकर

कार्यक्रम के दौरान श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ ने जमशेदपुर के साई भक्त रवि शंकर केपी को अंग वस्त्र और साई ब्लेसिंग बटन भेंट कर सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि शंकर केपी ने कहा,

“साई बाबा की कृपा से मुझे यह सम्मान मिला है। साई बाबा सदैव अपने भक्तों के साथ रहते हैं। मैं संस्थान के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

समापन सत्र में साई भजनों की मधुर प्रस्तुतियों और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Share This News

Comments are closed.