ताजा खबरें

एसएस हाई स्कूल करनडीह में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, डीएलएसए की ओर से पीएलवी की टीम ने लिया हिस्सा

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार,न्याय सदन,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर के सचिव के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय,करनडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा,जमशेदपुर के पीएलवी सह अधिकार मित्र अरुण रजक,राम कण्डे मिश्रा,शंकर गोराई,सूरज कुमार,जयंतो नंदी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मुख्य उद्देश्य समाज में युवाओं की भूमिका,उनके अधिकार,चुनौती और समाज एवमं राष्ट्र के विकास में उनके योगदान,युवाओं को सामाजिक,आर्थिक और लोकतांत्रिक विकास में सक्रिय भागीदारी के विषय पर प्रकाश डाला गया एवमं कानूनी के प्रति जागरूक किया। सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

नालसा, झालसा और डालसा के गठन, उद्देश्य, सेवाओं और भूमिका की दी गई जानकारी

नालसा,झालसा,डालसा के गठन,उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत,बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम रोकथाम अधिनियम,बाल हिंसा के रोकथाम व संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट(स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर)आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,नशा उन्मूलन,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन की जानकारी दी गई

साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930,एल्डर हेल्पलाइन न. 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की गई।

Share This News