ताजा खबरें

फाईव डेज बैंकिंग की मांग को लेकर नेशनलाइज्ड बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय देशव्यापी कार्य बहिष्कार किया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : 5 डेज बैंकिंग की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडिया के बैनर तले नेशनलाइज्ड बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल किया।

इस देशव्यापी हड़ताल का जमशेदपुर में भी असर देखा गया। आज जमशेदपुर में तमाम सरकारी बैंक बंद रहे। नेशनलाइज्ड बैंक से जुड़े तमाम यूनियनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया और निकट भविष्य में मांग पूरी न होने पर इससे भी बड़े हड़ताल की धमकी दी।

केनरा बैंक कर्मियों ने बिष्टुपुर ब्रांच में ताला जड़ जमकर की नारेबाजी

इस मौके पर केनरा बैंक बिष्टुपुर ब्रांच के कर्मचारियों ने बैंक के गेट में ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की और कहा कि हम अपनी मांग लेकर रहेंगे। बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एलआईसी समेत और भी वित्तीय संस्थानों में 5 डेज वर्किंग का नियम लागू कर दिया गया है। भारत सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बावजूद इसके इस नियम को इंप्लीमेंट नहीं किया जा रहा है। लेकिन बैंक कर्मी अपनी मांग पर अड़े हैं। आने वाले समय में यूएफबीसी

उनकी मांग नहीं मानती है तो इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन और स्ट्राइक किया जाएगा। इसी तरह अन्य नेशनलाइज्ड बैंकों के सामने भी उनके कर्मचारियों ने बैंक का शटर गिराकर हड़ताल किया और नारेबाजी की।

बिष्टुपुर में केनरा बैंक के आर ओ ऑफिस के समक्ष केनरा बैंक के कर्मचारी, क्लर्क यूनियन और ऑफिसर्स यूनियन के अधिकारी उपस्थित रहे। बैंक ऑफिसर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हम अपनी मांग पूरी होने तक शांत बैठने वाले नहीं है। सरकार ने नेशनलाइज्ड बैंकों के इस प्रपोजल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन यूएफबीसी द्वारा इसे इंप्लीमेंट नहीं किया जा रहा है। हम स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि नेशनलाइज्ड बैंक ऑर्गेनाइजेशन जानबूझकर इसे लागू न कर मानसिक रूप से नेशनलाइज्ड बैंक कर्मियों को प्रताड़ित कर रहा है। हम ऐसा होने नहीं देंगे।

बड़े हड़ताल की चेतावनी

जिला यूनियन प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ ने बताया कि अगर हमारी मांगें नहीं माना गयी और जल्द से जल्द पांच दिवसीय बैंक प्रणाली शुरू नहीं की गई ,तो हम पुनः बाद हड़ताल करने को बात होंगे। आज के एकदिवसीय हड़ताल में ऑफिसर यूनियन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ, जिला सेक्रेटरी राकेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, मुकेश झा, संजीव सिंह कई अंचल के अलग-अलग बैंक पदाधिकारी इस एकदिवसीय हड़ताल में शामिल हुए।

Share This News