ताजा खबरें

कामधेनु सिटी होम बिल्डर्स 1 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा शानदार सुविधाओं से युक्त कामधेनु हेरिटेज  

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : कामधेनु सिटी होम बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, 1 फरवरी 2026 को डिमना चौक, मनगो के पास डिमना बस्ती में सभी सुविधाओं से लैसअपना नया प्रोजेक्ट “कामधेनु हेरिटेज” लॉन्च करने जा रहा है। इसके तहत निर्मित फ्लैट में सुविधा और कीमत में संतुलन बनाए रखा गया है। कामधेनु हेरिटेज में फ्लैट बुक करने वालों को पहले चरण में कीमतों में छूट भी दी जा रही है। उपरोक्त जानकारी मीडिया से बातचीत के दौरान, परमजीत सिंह संधू – डायरेक्टर, द्वारा दी गई।

आने वाले प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताते हुए श्री संधू ने कहा की रामधेनू हेरिटेज 1.5 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन पर फैला होगा। कामधेनु हेरिटेज में 3 टावर होंगे, जिनमें 240 यूनिट होंगी। सभी टावरों में 12 मंज़िलें होंगी। उन्होंने ग्रुप के पिछले प्रोजेक्ट्स, जैसे टेल्को कॉलोनी के पास कामधेनु एन्क्लेव और आदित्यपुर में कामधेनु हेरिटेज के बारे में भी जानकारी दी।

निर्माण कार्य में ग्रेट 1 क्वालिटी का मटेरियल किया जा रहा इस्तेमाल

वहीं कंस्ट्रक्शन टीम के प्रमुख उमा शंकर शुक्ला ने साइट पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम के बारे में बताया कि कामधेनु हेरिटेज मैं फ्लैटों का निर्माण कार्य 3 महीने पहले शुरू हुआ था जिसमें ग्रेड वन पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इस्तेमाल किए जा रहे मटीरियल की क्वालिटी के बारे में भी बताया।

सुविधाओं से लैस होगा कामधेनु हेरिटेज

Oplus_131072

उमेश प्रसाद बर्नवाल – डायरेक्टर ने क्लब हाउस की खासियतों के बारे में बताते हुए कहा कि कामधेनु हेरिटेज में स्विमिंग पूल, एक मॉडर्न जिम, इंडोर गेम्स फ्लोर, कम्युनिटी हॉल, बच्चों के खेलने की जगह, आउटडोर फंक्शन एरिया, 24*7 पावर बैकअप, डिजिटल सर्विलांस और 24*7 सिक्योरिटी होगी।

कामधेनु हेरिटेज लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स में से एक होगा। मानगो में लोकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम को देखते हुए, मानगो से साकची फ्लाईओवर, काली मंदिर – पारडीह से

बालीगुमा फ्लाईओवर और इंटर स्टेट बस टर्मिनल मानगो में शिफ्ट हो रहा है, जो कामधेनु हेरिटेज का मुख्य आकर्षण होगा।

आकर्षक लोकेशन, पहाड़ों की वादियां होगी सामने

रियल एस्टेट एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर CEO अमित कुमार के अनुसार, यह लोकेशन घर खरीदने वालों के लिए और रहने में आसानी के लिए एकदम सही और शानदार होगा जो कामधेनु हेरिटेज के लिए सेल्स, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, प्री और पोस्ट कस्टमर सपोर्ट के लिए पूरी तरह से शानदार और गुणवत्तापूर्ण होगा।

Share This News