आदिम खेरवाड़ा जुमिद क्लब के दर्जनों महिला और पुरुष सदस्य पोटका विधायक संजीव सरदार से मिले, बाहा पर्व का आमंत्रण दिया, विधायक ने आमंत्रण स्वीकार किया, क्लब के सदस्यों को सहयोग का भरोसा दिया
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: “आदिम खेरवाड़ जुमिद ऐभेन सेचेद आखड़ा जियाड़ धिरोल क्लव पोटका” के प्रतिनिधियों ने रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार से उनके आवासीय कार्यालय पर भेंट की और उन्हें बहा पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले क्लब के कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि भाग लेने का आमंत्रण दिया। विधायक ने उनके आमंत्रण को स्वीकार किया है और कहा है कि कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करने के बाद वे लोग उन्हें सूचित कर दें। प्रतिनिधि मंडल में क्लब के प्रमुख सोमाय हेंब्रम, अशोक हेंब्रम और वासो मुर्मू के अलावा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार के साथ उनके सहयोगी संजीव बनर्जी उर्फ टुबई, कृष्णा जी, अचिन गोप और मनोहर मुंडा भी मौजूद थे।
आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है बाहा पर्व

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमाय हेंब्रम ने बताया कि बहा पर्व आदिवासियों की परंपराऔर आस्था से जुड़ा पर्व है। इस मौके पर युवतियां, महिलाएं और पुरुष परंपरागत आदिवासी संस्कृति से जुड़े नृत्य प्रस्तुत करती हैं। मेहमानों का आदिवासी रीति रिवाज से मेहमान नवाजी करती हैं। इस मौके पर नगाड़ा- ढोल और अन्य परंपरागत वाद्य यंत्र बजाए जाते हैं। परंपरागत धुन पर आदिवासी संस्कृति से जुड़े गीत भी गए जाते हैं।
परंपरागत वेश-भूषा और लिवास में नृत्य करती हैं आदिवासी युवतियां और पुरुष
अशोक हेंब्रम ने बताया कि उन लोगों ने विधायक से मिलकर अनुरोध किया है कि वे इस पर्व में अपनी नृत्य कला और संस्कृति की प्रस्तुति करने वाले पुरुष और महिलाओं को परंपरागत परिधान साड़ी और गमछा अपनी ओर से उपलब्ध कराये, ताकि उन लोगों की थोड़ी आर्थिक मदद भी हो और उनका कार्यक्रम का आयोजन सफल हो।
आदिवासी परंपरा और संस्कृति की रक्षा करता है क्लब
वही वासो मुर्मू ने बताया कि उनका यह क्लव वर्षों से स्थापित है। क्लब के माध्यम से आदिवासी कला और संस्कृति की रक्षा और उसे जीवित रखने के लिए समय-समय पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आदिवासी संस्कृति से जुड़े पर्व त्यौहार के मौके पर मेला जैसा उत्सव होता है। बड़ी संख्या में आदिवासी और गैर आदिवासी इस कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। उसमें भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी विधायक संजीव सरदार उनके इस कार्यक्रम में आए थे और नगाड़ा बजाया था। विधायक का हमेशा से क्लब को सहयोग मिलता रहा है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि वह उन लोगों की मदद करेंगे।
