सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मानगो मेयर पद की प्रत्याशी जेबा खान को समर्थन देने की घोषणा की
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी जेबा खान को सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने आज समर्थन देने की घोषणा की। सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी उदय सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में जेबा खान को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा की जेबा खान मेयर पद का चुनाव अपनी पहचान और अपने बलबूते पर लड़ रही है।
साफ सुथरी और स्वच्छ छवि वाली महिला

वह एक साफ सुथरी और स्वच्छ छवि वाली पढ़ी-लिखी महिला हैं। योग्य हैं और जनहित का काम अपनी समझ और गुणवत्ता के आधार पर करेंगी।
इस मौके पर पंजाब से आए सिख पंथ के कृपा सिंह ने भी जेबा खान को एक जुझारू और संघर्ष करने वाली महिला बताया।
सभी धर्मों, संप्रदायों और जातियों के साथ समान व्यवहार करेंगी : जेबा खान
जेबा खान ने संवाददाताओं को बताया कि वह सभी धर्म, जातियां और संप्रदाय के लोगों के साथ एक समान व्यवहार करेंगी। मानगो के लोग इन सब से ऊपर उठकर उन्हें वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रोजा पर हैं, झूठ नहीं बोलेंगी। जो वादा करेंगी उसे पूरा करने का प्रयास करेंगी। समाज के हित के लिए काम करेंगी जिन लोगों ने उन पर विश्वास किया है उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी।
इस मौके पर नूरजहां खान उर्फ रीना सिंह, कृपा सिंह, आशीष घोष, हीरा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त रखे और जेब खान को वोट देने की अपील की।
