मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 9 के वार्ड मेंबर प्रत्याशी राजेश सिंह ने वार्ड की जनता से डबल रोटी छाप पर मोहर लगाकर उन्हें जीताने की अपील की
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 9 से वार्ड मेंबर के प्रत्याशी राजेश सिंह ने जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वे जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा वार्ड मेरा परिवार की तरह है। मैं मानगो के संपूर्ण विकास के लिए काम करूंगा। माताओं, बहनों की सुरक्षा मेरा संकल्प होगा।
वह मुक्त वातावरण तैयार करना मेरा लक्ष्य

मानगो में भय मुक्त वातावरण और नशा मुक्ति का माहौल तैयार करना मेरा लक्ष्य होगा। राजेश सिंह एक समाजसेवी होने के साथ साथ निष्ठावान व्यक्ति हैं। राजेश सिंह ने वार्ड की जनता से डबल रोटी चाप पर मोहर लगाकर उन्हें जिताने की अपील की है।
