कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ताजदार आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष और सचिव दिल्ली से पहुंचे शहर , लोगों से ताजदार के पक्ष में वोट देने की अपील की, भाजपा को बताया मुसलमानों का हितैषी पार्टी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : कपालीनगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एस एम ताजदार आलम के पक्ष में प्रचार हेतु दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचे ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम साजिद रशीदी, सचिव डॉक्टर आदिल और शमीम अहमद ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर अपनी बातें रखी। प्रेस वार्ता में साजिद रशीद ने कहा कि मैं अपने समुदाय के लोगों से कुछ अपील करने आया हूं।आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार ने मुसलमानों के हित में जितने काम किए हैं और उनकी सुरक्षा के लिए जो व्यवस्था तैयार की हैं उतनी कभी 75 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली आज की विपक्षी पार्टियों ने भी नहीं किया है। जबकि मुसलमान आज की विपक्षी पार्टी को ही अपना समर्थन और हित वाली पार्टी कहा करते हैं।
भाजपा से डरने की जरूरत नहीं

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राशिदी ने कहा कि भाजपा को मुसलमान को लेकर बदनाम किया जाता था। कहा जाता था कि भाजपा मुसलमानों का अहित करेगी। नमाज नहीं पढ़ने देगी। वोटो का अधिकार छीन लिया जाएगा । लेकिन यह सब कुछ डराने के लिए कहा गया था। आज भाजपा की सरकार में मुसलमान जितने सुरक्षित और संरक्षित हैं उतना कभी नहीं रहे। इसलिए भाजपा की सरकार में डरने की जरूरत नहीं है ।कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ताजदार आलम के पक्ष में उन्होंने कहा कि वह एक सुलझे हुए ईमानदार , निष्ठावान और समाजसेवी भी है। धर्मनिरपेक्षता की भावना पर भरोसा करने और उस विचारधारा पर चलने वाले व्यक्ति हैं। सभी धर्म का समान आदर करने वाले हैं। कपाली के लोगों को उन्हें भारी से भारी मतों से विजई बनाना चाहिए । उन्होंने कहा की ताजदार आलम बिस्किट छाप पर चुनाव लड़ रहे हैं । जनता के बीच उनकी अपनी पैठ है । उनकी पहचान है। वे एक अनुशासित कार्यकर्ता है। ऐसे व्यक्ति को ही लोगों को वोट देकर परिषद का अध्यक्ष बनना चाहिए ।
सभी धर्म और समुदाय के लोगों के साथ समान व्यवहार होगा : ताजदार
वही ताजदार आलम ने प्रेस के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उदार विचारधारा वाले व्यक्ति हैं । समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले हैं। सभी धर्म के लोगों के साथ एक समान व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आज वे कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
वे कपाली के लोगों से अपील करते हैं कि उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर नगर परिषद का अध्यक्ष बनाएं । किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा। जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे। कपाली के लोग मेरे परिवार के समान है। मैं एक भय मुक्त वातावरण तैयार करूंगा। मेरे क्षेत्र की महिलाएं सुरक्षित होंगी । उनकी सुरक्षा मेरा संकल्प होगा। आए दिन नशाखोरी के दलदल में फंस रहे युवकों को उबारने का काम करूंगा । अपराध की ओर मूड रहे युवकों को शिक्षा और शिक्षा के माध्यम से रोजगार पानी के लिए और रोजगार बनाने के लिए प्रयास करूंगा। क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करने का प्रयास करूंगा ताकि लोग निडर होकर अपनी जिंदगी जी सके।
