ताजा खबरेंराजनीति

चुनावी रोमांच: “पहले राउंड में बढ़त, तीसरे में मुकाबला हुआ कड़ा; अंततः नौशीन के सिर सजा जीत का सेहरा”

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई नगर पालिका चुनाव के परिणाम वैसे ही आए जैसा की अनुमानित था। जुगसलाई मेयर चुनाव में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान को विजय श्री मिली है। नौशीन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू सिंह को करीब 720 मतों के अंतर से परास्त किया है। तीन चरण़ों तक चली मतगणना में मुकाबला कांटे का बना रहा। हालांकि पहले राउंड में नौशीन खान ने काफी बढ़त बना ली थी। करीब 5000 से अधिक मतों का अंतर था। लेकिन तीसरे राउंड में उनके मतों का अंतर कम हुआ और वे करीब 720 मतों के अंतर से विजई हुई।

जीत की घोषणा होते ही हिदायतुल्ला खान और उनके समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू की और जमकर जयघोष के नारे लगाए । फूलों की होली जैसा नजारा भी देखने को मिला । मतगणना स्थल जमशेदपुर ब्लॉक से जुलूस की शक्ल में नौशीन खान और हिदायत खान एक खुले वाहन में अपने आवास की ओर गए जहां जमकर आतिशबाजी हुई और नारेबाजी के साथ यह जुलूस उनके घर तक पहुंचा नौशीन खान की जीत से समर्थकों में काफी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। भाजपा समर्थित रिंकू सिंह को कुल 10843 मत मिले, जबकि नौशीन खान को 11563 वोट मिले। विजय श्री मिलने के बाद मोहसिन खान और हिदायतुल्ला खान दोनों ने जुगसलाई की जनता को धन्यवाद दिया है और कहा है कि सबके साथ सबके विकास के लिए काम किया जाएगा किसी तरह का भेदभाव किसी के साथ नहीं होगा हिदायतुल्ला खान ने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों वर्ग के लोगों ने उन्हें वोट किया है और वह दोनों वर्ग के लोगों को धार्मिक सद्भावना के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।

Share This News