ताजा खबरेंराजनीति

झामुमो विधायक मंगल कालिंदी के विरुद्ध अल्पसंख्यकों में आक्रोश 

हिदायतुल्ला खान का विरोध करने की कीमत चुकाएंगे झामुमो विधायक

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो विधायक मंगल कालिंदी द्वारा झामुमो के अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कद्दावर नेता झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी का विरोध अब महंगा पड़ रहा है। ज्ञात हो कि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान के विरोध में जमकर पसीना बहाया। उसके बावजूद झामुमो समर्थित प्रत्याशी डोली मालिक हजार वोट भी नहीं हासिल कर पाई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के विरोध के बावजूद नौशीन खान ने जीत का परचम लहराया

हिदायतुल्ला खान के विरोध में झामुमो के लिए कोल्हान प्रमंडल को मैनेज करने वाले पवन सहित अन्य जिला के झामुमो से जुड़े नेताओं ने भरपूर विरोध किया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार एक मुस्लिम प्रत्याशी को झामुमो के उपरोक्त नेताओं द्वारा पैसे देकर खड़ा करने का गंभीर आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया जा रहा है।

विधायक मंगल कालिंदी अपनी बिसात पर उल्टे मुंह गिरे

अब झामुमो विधायक मंगल कालिंदी की बिछाई यह सियासी बिसात उन्हें उल्टी पड़ गई है। जिस प्रकार मुस्लिम बहुल्य जुगसलाई क्षेत्र में विधायक मंगल कालिंदी द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी नौशीन खान का खुलकर विरोध किया उन्हें इसका जवाब जुगसलाई का मुस्लिम समुदाय आने वाले चुनाव में देगा।

ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला में जुगसलाई एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में अल्पसंख्यक मतदाताओं द्वारा ही निर्णायक भूमिका होती है।

विधायक मंगल कालिंदी ने अल्पसंख्यकों के कद्दावर नेता हिदायत खान की तोहिनी की

ऐसे में अल्पसंख्यकों के झारखण्ड के सबसे बड़े चेहरे हिदायतुल्ला खान के विरुद्ध कुछ चिरकुट टाइप झामुमो के कार्यकर्ताओं को तरजीह देना विधायक मंगल कालिंदी के लिए महंगा सौदा साबित हो सकता है।

Share This News